हाथरस, जनवरी 28 -- सिकंदराराऊ। शौच करने के लिये जाते समय युवकों पर रुपए छीनने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार मौहल्ला काजियान निवासी रंजीत कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका भार्ड अशरफी दोपहर करीब 4 बजे जंगल में शौच के लिए गया था। वहां 4 से 5 युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी जेब से रुपए निकालने लगे। जब अशरफी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उस पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं मारपीट के दौरान हमलावरों ने अशरफी की पीठ पर दांतों से काट लिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल अशरफी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ज...