झांसी, अप्रैल 22 -- झांसी। केतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर एनएच पर स्थित एक विवाहघर के पास रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। इसी बीच एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर फायरिंग कर दी। जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं मारपीट में एक युवक घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। कस्बा मोंठ के रहने वाले विवेक कुमार वाहन खरीदते-बेचते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले समथर के एक मिलने वाले को 5 हजार रुपए उधार दिए थे। उसने एक दिन में रकम वापसी को कहा था। जब रुपए नहीं मिले तो उसने फोन किया। जिस पर गाली-गलौज करने लगा। बीती रात वह अपने भाई शरद के साथ कार से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने बताया कि इ...