भागलपुर, मई 7 -- हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट गुरुवार को गंगटा थाना क्षेत्र के मोथरा गांव में रुपए लेनदेन के विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच जमकर मारपीट की घटना में पुत्र एवं पुत्रवधु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मोथरा गांव में रंजन यादव तथा पिता फरेश यादव के बीच रुपए के लेनदेन के विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पुत्र रंजन यादव और पुत्रवधु बबीता देवी जख्मी हो गई। अन्य परिजनों ने जख्मी युवक रंजन यादव और उसकी पत्नी बबीता देवी को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ. इकबाल शम्सी ने जख्मी का इलाज किया। जख्मी पुत्र रंजन यादव ने बताया कि हम मजदूरी कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पिता के द्वारा बार-बार रुपए की मांग की जाती है। रुपए नहीं देने पर मेरे साथ मारपीट की गई। जिसमें मैं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.