बहराइच, अप्रैल 8 -- बहराइच। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के वार्ड नं 5 रुपईडीहा गांव में प्राचीनकाल से एक हवनकुंड गिरा दिया। नाराज लोगों ने उसे रात में दोबारा बना दिया।इसे लेकर तहसील प्रशाशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। डर ऐसा ग्रामीणों ने इसे बनाया था।इसी हवनकुंड में दोनो नवरात्रों में ग्रामवासी हवन करते आ रहे थे। विवाह व मुंडन संस्कार पर ग्रामीण एकत्र होकर हवन व पूजन करते थे। रात्रि जागरण कर भजन करते थे। इसी हवनकुंड को मंगलवार की दोपहर तहसील प्रशासन, स्थानीय पुलिस व एसएसबी के द्वारा गिरा दिया गया। स्थानीय निवासी राजेश वर्मा, श्याम सिंह, राम जी सिंह व विजय सिंह ने बताया कि हमलोग यहां वर्षों से हवन पूजन करते आ रहे हैं। हमारे पूर्वजों द्वारा यहां मंदिर व हवनकुंड का निर्माण कराया था। शंकर वर्मा अपने रास्ते को खोलवाने के लिए यह हवनकुंड तोड़वाना...