सीतामढ़ी, मार्च 24 -- रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरका के वार्ड 06 रैन शंकर गांव में सोमवार को बिजली का ट्रांसफॉर्मर बनाने के दौरान एक मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गयी। मिस्त्री ट्रांसफॉर्मर में ही सटा रह गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान रैन विशुनी निवासी राम प्रसाद साह के 42 वर्षीय पुत्र सुंदेशर साह के रूप में की गईं है। मिस्त्री की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। इस दौरान ग्रामीणों ने सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर पथ पर बिजली ऑफिस के समीप मुख्य सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया। सड़क जाम की सूचना रुन्नीसैदपुर थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, पुअनि साजन कुमार, प्रमोद कुमार, सअनि मृत्युंजय यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को...