आगरा, अप्रैल 15 -- थाना सिकंदरा पुलिस व सर्विलांस सेल (नगर जोन) की संयुक्त टीम ने घर में घुसकर चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आभूषण, एक सैमसंग फोल्ड मोबाइल फोन और 1200 रुपये बरामद किए हैं। 21 मार्च 2026 को थाना सिकंदरा में पीड़ित द्वारा सूचना दी गई थी कि 20 मार्च की रात चोर उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवरात चोरी कर ले गए। थाना सिकंदरा में मामला दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महावीर पुत्र नारायण सिंह, निवासी जऊपुर, थाना सिकंदरा (वर्तमान पता- फतेहाबाद रोड, ताजगंज, आगरा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने सलीम व साहिल पुत्र सकुरुद्दीन के साथ मिलकर 20/21 मार्च की रात रुनकता स्थित एक मकान में चोरी की थी। चोरी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.