बस्ती, फरवरी 9 -- ली, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत रुधौली के शास्त्रीनगर के घनधटा चौराहे के एक मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी और गहने उठा ले गए। यह मकान होमगार्ड के प्लाटून कमांडर राम बिहारी शुक्ला का है। मकान में उनके भाई बालचंद्र शुक्ला का परिवार रह रहा था। बालचंद्र शुक्ला ने रुधौली पुलिस को तहरीर दी है। चोरी की सूचना सीओ रुधौली कुलदीप सिंह, एसओ संजय दूबे ने फोरेन्सिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया। संस्कृत विद्यालय रुधौली में प्रधानाचार्य रहे स्व. राधेरमण शुक्ला का घनधटा चौराहा नगर पंचायत रुधौली में मकान है। दो माह पहले उनकी मौत हो गई। मकान में उनके दूसरे बेटे बालचंद्र शुक्ला रह रहे है। उनके पहले बेटे रास बिहारी शुक्ला रुधौली ब्लॉक में होमगार्ड के प्लाटून कमांडर हैं। वह पास के गांव में मकान बनाकर रहते हैं। राम बिहारी शुक्ला की एक बेटी स...