रुधौली में पेट्रोल-डीजल संकट, एक दर्जन पेट्रोल पंप हुए ड्राई
बस्ती, जून 23 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। रुधौली क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब एक दर्जन पेट्रोल-पंपों पर ईंधन खत्म होने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। वाहन चालक पेट्रोल-डीजल की तलाश में एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।क्षेत्र में ईंधन आपूर्ति बाधित होने से कई पेट्रोल-पंप पूरी तरह ड्राई हो गए हैं। सहालग का सीजन होने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से कई वाहन खड़े हो गए हैं, जबकि व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नौकरीपेशा लोगों को भी ईंधन के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत रुधौली के मुड़ियार स्थित हमारा पेट्रोल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.