बस्ती, अप्रैल 18 -- बस्ती। जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस डीएम की अध्यक्षता में 18 को रुधौली तहसील में लगेगा। यह जानकारी एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिलास्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में रोस्टर के अनुसार अधिकारी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...