रुधौली थाने की टीम ने किया योगाभ्यास, 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस
बस्ती, जून 9 -- बस्ती। रुधौली थाने की टीम ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना परिसर में योगाभ्यास किया। योगाचार्य आदित्य नारायण की देख-रेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। आसन, प्राणायाम, मुद्रा एवं आहार संबंधी जानकारी पुलिस टीम को दी गई। योगाचार्य आदित्य नारायण ने बताया कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में सहायक है। योग वह क्रिया है जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। योग की मदद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों को प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, उन्नाव में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर शुरू कहा कि योग बीमारी ही नहीं ठीक करता बल्कि याददाश्त, अवसाद, चिंता, मोटापा, मनोविकारों को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.