गंगापार, जून 14 -- भीषण गर्मी के बीच रूद्र सेना, प्रयाग के तत्वावधान में रविवार को कौड़िहार स्थित पानी टंकी के सामने शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुनील तिवारी और संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों ने रुककर शरबत ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कुलदीप शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शर्बत वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...