रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत
गंगापार, जून 6 -- प्रचंड गर्मी के बीच सामाजिक संगठन रुद्र सेना प्रयाग ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आनापुर बाजार में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, दुकानदारों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं को शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य मनोज मिश्र, प्रतीक मिश्र, प्रखर मिश्र, अनिरुद्ध त्रिपाठी, रामकृष्ण तिवारी, मानस प्रेमी, आनंद, अंकित मिश्रा, सचिन तिवारी, सुमित मिश्रा, शिखर मिश्रा, सूरज शर्मा, सागर शर्मा, दिलीप सोनी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.