दरभंगा, अप्रैल 26 -- दरभंगा। रुद्र सावित्री मेमोरियल टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन 26 अप्रैल को नेहरू स्टेडियम में होगा। दो मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दरभंगा के सभी 10 विस क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी। रविवार को सुबह नौ बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन आयुक्त हिमांशु कुमार राय करेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेरा, बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह करेंगे। रविवार को पहला मैच गौड़ाबौराम एवं केवटी के बीच होगा। तैयारियों का जायजा लेने शनिवार की शाम विवेक कुमार सिंह स्टेडियम पहुंचे। यह जानकारी आयोजन सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- रुद्र सावित्री मेमोरियल टूर्नामेंट आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.