छपरा, अप्रैल 29 -- 19 मुसेपुर में आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सह रूद्र महायज्ञ में प्रवचन करती अयोध्या से आई कथावाचिका प्रिया किशोरी जी डोरीगंज, एक संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत मुसेपुर गांव में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ से पूरा क्षेत्र इन दिनों भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और अष्टयाम संकीर्तन से गांव का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। मंदिर परिसर से लेकर गांव की गलियों तक "हर-हर महादेव" के जयघोष गूंज रहे हैं। यह भी पढ़ें- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदाता तीर्थ है : प्रिया किशोरीमहाभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा बुधवार को महाभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।...