जौनपुर, फरवरी 27 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर आयोजित रुद्र महायज्ञ के पूर्व गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान शाहगंज विधान सभा के सपा नेता डॉक्टर सूर्यभान यादव सिर पर कलश रखकर तथा 108 कन्याएं हाथों में धर्म पताका लेकर पूरे गांव का भ्रमण कीं। पंडित वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी और पंडित शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है। यात्रा में शामिल होने मात्र से कई तीर्थों के बराबर फल मिल जाता है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को बेदी पूजन व कथा तथा अगले दिन सामूहिक रूद्राभिषेक अंतिम दिवस रविवार को हवन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.