रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
सिद्धार्थ, मई 16 -- भवानीगंज। भवानीगंज क्षेत्र के जंगलीपुर कुट्टिया में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ व श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पदयात्रा करते हुए रठैना, भवानीगंज कस्बे से होते हुए मुगलपुरवा, नौड़ीहवा बायताल होते हुए चंद्रदीप घाट के कुआनो नदी पर पहुंच कर कलश में जल भरा। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक बलराम दास ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं, बच्चे व पुरुष डीजे के भक्ति धुन पर थिरकते दिखाई दिए। कलश यात्रा कस्बा होते हुए वापस जंगलीपुर कुट्टिया कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। ग्राम प्रधान नौरंगी गुप्ता, राम नेवास वर्मा, आदित्य वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज गुप्ता, किसलावती, बालमती, विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.