कोडरमा, फरवरी 23 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के धरगांव पंचायत में आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ के दौरान कथा वाचिका साधना किशोरी श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करा रही हैं। कथा के माध्यम से वे भगवान की महिमा, भक्ति और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन कर रही हैं, जिसे सुनकर श्रद्धालु अमृत समान आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, सचिव रामू यादव एवं कोषाध्यक्ष सुखदेव मेहता के साथ पूर्व मुखिया सुरेश यादव तथा समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सकलदेव यादव, पिंटू लाल यादव, सुभाष मेहता, रवि यादव, संतोष म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.