सोनभद्र, फरवरी 13 -- विंढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के पांचवें दिन पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो उठा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्म, मर्यादा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कथा वाचन कर रहे दिलीप कृष्ण महाराज भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, त्याग, मर्यादा एवं भक्ति से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महायज्ञ के अंतर्गत प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर पुण्यलाभ प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.