धनबाद, मार्च 22 -- बरोरा/हरिणा, प्रतिनिधि। निचितपुर पंचायत-2 में स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ एवं रामराज मेला यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ स्थल जुटने लगती है। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। शनिवार की रात्रि में यज्ञ स्थल पर मशहूर खोरठा भजन गायक हेमंत दुबे का भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका विधिवत उदघाटन भजन गायक हेमंत दुबे,संस्कार ज्ञान पीठ प्लस टू विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार राय एवं मुखिया फागु महतो ने सामूहिक रूप से किया। खोरठा गायक हेमंत दुबे द्वारा प्रस्तुत भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते नजर आए।बता दें कि शुक्रवार को भव्य कलश व शोभायात्रा के साथ इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.