जहानाबाद, अप्रैल 19 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित 9 दिवसीय शिवपुराण प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। विधि-विधान के साथ यज्ञ मंडप में अग्नि प्रज्वलन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। कार्यक्रम के दौरान श्री मननजय दीक्षित उर्फ वैदिक जी महाराज एवं अन्य संत-महात्माओं द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके साथ ही सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। यज्ञ स्थल पर शिव परिवार की विशेष कर्मकुटी भी बनाई गई है, जहां श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। महायज्ञ के अंतर्गत आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे संत प्रभु दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाया। यह भी पढ़ें- मंदरो में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.