आरा, अप्रैल 18 -- पीरो, संवाद सूत्र श्रीशिव हनुमत् और कृष्ण गोवर्धन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड के सुखरौली गांव में आयोजित रुद्र महायज्ञ के लिए शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। महामंडलेश्वर वैद्यनाथ दास जी उर्फ त्यागी बाबा के सान्निध्य में जल का आहरण पुरोहितों के वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। शोभायात्रा में बैंड- बाजा, हाथी, घोड़ा और उंट शामिल किये गये थे, जो आकर्षण का केंद्र बने थे। सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ की सफलता को लेकर काशी, बनारस, अयोध्या और वृंदावन से संतों का आगमन हो चुका है। 19 अप्रैल को मंडप प्रवेश और अरणी मंथन के साथ यज्ञ विधि विधान से शुरू हो जायेगा और प्राण प्रतिष्ठा 23 अप्रैल को होगी। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू यह भी पढ़ें- जगन्नाथडीह-...