रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का सोमवार को नगर निगम परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मेयर विकास शर्मा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बत्रा ने कहा कि रुद्र्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य होंगे। सोमवार को प्रभारी मंत्री बत्रा ने मेयर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे के साथ नगर निगम की जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा की। मेयर ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए वार्ड संख्या 32 में रेनबो स्कूल से आरएएन पब्लिक स्कूल तक जर्जर सड़क के सुदृढ़ीकरण और जल निकासी के लिए नाला निर्माण को जिला योजना से 25 करोड़ रुपये स्वीकृत कराने का प्रस्ताव सौंपा। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर के व...