बदायूं, मार्च 29 -- बदायूं। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा में सेवा देने से पूर्व, सोमवार 30 मार्च को बिरुआबाड़ी मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के जनरल सेक्रेटरी डॉ. शमसुद्दीन शम्स और प्रधान सेवादार तुषार पाराशरी ने बताया कि विगत 19 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 20वें भंडारे से पूर्व बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक प्रातः 10 से दोपहर एक बजे तक होगा। इसके पश्चात भंडारा आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय पाराशरी ने बताया, कार्यक्रम मुख्य यजमानों व सदस्यों के सहयोग से संपन्न होता है। समिति लगातार 19 वर्षों से अमरनाथ यात्रा में सेवा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.