आगरा, मई 18 -- शिव परिवार संस्था की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन 251 जोड़ों ने विधि-विधान से भोलेनाथ का महा रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राष्टक और 'ओम नमः शिवाय' के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय हो उठा। 251 नर्मदेश्वर शिवलिंगों पर तीन घंटे तक निरंतर दुग्ध और जलधारा अर्पित कर श्रद्धालुओं ने महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की। याज्ञिकरत्न पंडित विष्णुकांत शास्त्री एवं कथा व्यास मृदुल कांत शास्त्री के मार्गदर्शन में 11 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राष्टक एवं रुद्राक्ष पूजन के साथ विधि-विधान से महा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। आयोजन में नीरज अग्रवाल, सलिल गोयल, आशीष अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, अश्विनी बंसल, आकाश अग्रवाल, अनुरंजन सिंघल, वीरेंद्र सिंघल, निखिल गर्ग, महेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...