रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोकमंगल की कामना
गोरखपुर, अगस्त 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (मंगलवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को, लगातार दूसरे दिन रुद्राभिषेक किया गया। मानसरोवर मंदिर से पहले उन्होंने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया था। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, जलाभिषेक कर मांगीं मनोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.