सिद्धार्थ, अगस्त 5 -- डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में शिवालयों में भोलेनाथ के दर्शन को भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। साथ ही रुद्राभिषेक के जरिये भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त जुटे हैं। जानकारों का कहना है कि रुद्राभिषेक करने से इंसान के सांसारिक कष्ट दूर हो जाते हैं।डुमरियागंज में रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के भारतभारी, धनोहरी, बहेरिया, भानपुर रानी, अगया, हजिरवा, भड़रिया, बढ़नीचाफा, बेंवा आदि स्थानों पर सावन माह में सुबह से ही शिवमंदिर पर हर-हर महादेव के उद्घोष गुंजायमान हो रहे हैं। इसके साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का क्रम जारी है। मंगलवार को डुमरियागंज राम-जानकी मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों और निजी घरों पर रूद्राभिषेक का सिलसिला भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Orai News: पार्थिव शिवलिंग निर्माण क...