हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। अपनी धरोहर संस्था के केंद्रीय कार्यालय मुखानी में रविवार को रुद्राभिषेक, हवन और भंडारे के साथ तृतीय श्री गोल्ज्यू यात्रा का विधिवत समापन हुआ। चितई व चम्पावत के पुजारियों ने यज्ञ संपन्न कराया, जिसके बाद सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने बताया कि 19 अप्रैल से 9 मई 2026 तक चली यह यात्रा चम्पावत से शुरू होकर मैदानी, मध्य और उच्च हिमालय के 3500 किलोमीटर के दुर्गम क्षेत्रों से गुजरी। 15 सदस्यीय दल का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया। यात्रा के दौरान ढोल-दमाऊ और जागर परंपरा को सहेजने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- गोलज्यू कॉरिडोर के लिए हस्तांतरित हुई भूमि उन्होंने कहा कि कोटेश्वर गुफा के शिवलिंग को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित कि...