रुद्रांश ने स्वर्ण तो पार्थ ने जीता रजत पदक
कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर के सेंट जूड्स स्कूल में तीन से छह अगस्त के बीच सीआईएससीई राष्ट्रीय स्कूल स्पोर्ट्स गेम्स में शूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें शहर की बर्रा आठ स्थित विशन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीता।प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में द चिंटल्स स्कूल के रुद्रांश बाजपेई ने अचूक निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में एसआर एजुकेशन सेंटर स्कूल के पार्थ सारथी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। एकेडमी के कोच व सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि दोनों निशानेबाजों की उपलब्धि से एकेडमी के साथी खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिली है। इस सफलता पर एकेडमी की संयोजक संध्या देवी, डॉ. देवेंद्र सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.