रुद्रप्रयाग में विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए 5000 रुपये घूस लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 29 -- देहरादून। रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर घूस एक व्यक्ति से विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के एवज में मांग रहा था।
गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास पर भी छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के भ्रष्टाचार विरोधी टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर विकलांगता सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत मांग कर रहे हैं।
विजिलेंस की कार्रवाई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टा सही पाए गए। तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.