देहरादून, अप्रैल 23 -- रुद्रप्रयाग। जनपद के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर बुधवार देर रात एक वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। जानकारी मिली कि एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर रुद्रप्रयाग पुलिस (कोतवाली ऊखीमठ पुलिस) व SDRF की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए रात के घनघोर अंधेरे मेँ विषम परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।​वाहन सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद अब तक दो शवों को खाई से बाहर निकाला है। तीसरे शव को निकाले जाने की कार्यवाही गतिमान है।​मृतकों का विवरण1- नवीन सिंह पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह, उम्र- 30 वर्ष, निवासी- ग्राम औरिंग, रुद्रप्रयाग। 2- अंशुल पुत्र श्री धनपाल, उम्र- 28 वर्ष, निवासी- ग्राम सुरसाल, रुद्रप्रयाग। 3- ​अमित ...