रुद्रप्रयाग में लकड़ी एकत्रित करने गई तीन महिलाओं का पुलिस ने किया रेस्क्यू
देहरादून, जुलाई 28 -- रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी नदी के पार गई तीन महिलाएं अचानक नदी के जलस्तर बढ़ने से फंस गईं। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद हरित रेस्क्यू करते हुए तीनों महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार स्थानीय निवासी सुजान सिंह द्वारा सूचना दी गई कि तीन महिलाएं तिलवाड़ा-सुमाड़ी पुल के नीचे लकड़ी एकत्र करने गई थीं। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण तीनों महिलाएं बीच में फंस गई हैं। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं जल पुलिस की रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल पर पंहुची। गणित रेस्क्यू करते हुए तीनों महिलाओं को सुरक्षित वापस लाया गया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.