देहरादून, सितम्बर 8 -- रुद्रप्रयाग। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने असम बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से 21 हजार रुपये की सहायता राशि असम रेड क्रॉस को भेजा। प्रदेश रेड क्रॉस के दिशा निर्देशों पर मंगलवार को राज्य प्रतिनिधि रेड क्रॉस सोसाइटी अजय सेमवाल के नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस के पदाधिकारियों व सदस्यो ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने असम में आई बाढ़ से प्रभावितों की सहायता के लिए 21 हजार की सहायता राशि असम रेड क्रॉस सोसाइटी को भेजा। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चैयरमैन दीपराज बंगारी, जसपाल भारती, बृजभूषण वशिष्ठ समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...