रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 16 -- नगर क्षेत्र में स्थित अलकनंदा और मंदाकिनी संगम पर चारों ओर गंदगी बिखरी है। दाह संस्कार करने आ रहे लोग यहां अधजली लकड़ी और कपड़े छोड़ रहे हैं जिससे यह चारों ओर बिखर रही है। इससे संगम आने जाने वाले अन्य यात्री एवं पर्यटकों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नगर पालिका और प्रशासन इस दिशा में कोई भी योजना नहीं बना पाया है जिससे समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रुद्रप्रयाग संगम पंचप्रयागों में प्रमुख प्रयाग है किंतु इसकी पवित्रता के प्रति न तो प्रशासन गंभीर है और न ही नगर पालिका इस दिशा में बेहतर कार्यवाही कर रही है। जिससे आए दिन यहां गंदगी फैल रही है। सबसे बड़ी समस्या चारों ओर कपड़े, अधजली लकड़ी, बाल और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी है जिससे संगम आने जाने वाले यात्री, पर्यटक एवं स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.