देहरादून, सितम्बर 24 -- रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड राज्य की टीमों के गठन के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान ने बताया कि ट्रायल्स 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को 9 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में होंगे। इन ट्रायल्स में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, चैस, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग, बेस्ट फिजिक, तैराकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग (पुरुष/महिला) तथा क्रिकेट/फुटबॉल (पुरुष) वर्ग के खेल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए जिला ट्रायल 30 सितंबर से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...