रुद्रप्रयाग, नवम्बर 28 -- नगर में बीते दिन अकेला घूमते नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता तक पहुंचाकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। करीब 12 वर्ष का यह बालक जब 27 नवम्बर को एक स्थानीय व्यक्ति की नजर में आया, तो उसके बाद पुलिस सूचना पर उसे कोतवाली लाई और उसे परिजनों तक पहुंचाने के प्रयासों में जुट गई। नाबालिग की कोतवाली पुलिस ने रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की। साथ ही चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी मामले की सूचना दी। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम धीरेंद्र प्रजापति निवासी सोहागपुर जनपद शहडोल (मध्य प्रदेश) बताया। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि वह माता-पिता की डांट से बिना बताए घर से केदारनाथ घूमने चला आया है। बालक पुलिस को परिजनों का मोबाइल नंबर नहीं बता पाया। कोतवाली निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.