रुद्रप्रयाग के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही ठप, रेस्क्यू टीम तैनात
देहरादून, जुलाई 17 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शुक्रवार सुबह छौड़ी के समीप पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने के कारण मार्ग अत्यंत संवेदनशील और जोखिमपूर्ण हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इस स्थान की ओर आवाजाही रोक दी है। प्रशासन के अनुसार मलबा गिरने के बाद क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए यात्रियों को प्रभावित क्षेत्र की ओर जाने से रोका जा रहा है। इसके लिए घोड़ा पड़ाव पर रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है, जो यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रोकने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.