हल्द्वानी, अगस्त 30 -- हल्द्वानी,संवाददाता। त्रिशूल चौक पर मौलाना के वायरल बयान को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा पर मुस्लिम समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया है। इसी के विरोध में संगठन ने रविवार को बुद्ध पार्क में विधायक का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी ने कहा कि मौलाना के वायरल बयान की जांच कर यदि उसमें कोई आपत्तिजनक या कानून के विरुद्ध बात सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन का आरोप है कि विधायक ने मुस्लिम समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खटीमा के भी आक्रोश भीम आर्मी ने कहा कि यदि मौलाना के बयान पर कार्रवाई की जा रही है तो कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और...