रुद्रपुर विधायक के खिलाफ कांग्रेस आज करेंगी प्रदर्शन
काशीपुर, अगस्त 30 -- जसपुर। रुद्रपुर विधायक के एक समाज एवं कांग्रेस पार्टी के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सोमवार को प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को देगी। कांग्रेस नगराध्यक्ष मो. नाजिम ने बताया कि रुद्रपुर विधायक की अभ्रद टिप्पणी से लोग आहत हैं। कांग्रेस इससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं संग एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगी। साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.