रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग चयन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन और चिकित्सा विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के 9 अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में मिली दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को टीम ने सील कर दिया। गुरुवार को टीम ने गौतम चिकित्सालय, अहलावत अल्ट्रासाउंड सेंटर, केएमसी हॉस्पिटल, चीमा हॉस्पिटल, मेडिसिटी हॉस्पिटल, छाबड़ा आईवीएफ सेंटर, एसबीआर अल्ट्रासाउंड सेंटर, श्रीराम नर्सिंग होम और महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच, फॉर्म-एफ का सत्यापन और आवश्यक सूचनाओं के रख-रखाव की बारीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.