रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 7वीं उत्तराखंड राज्य फेंसिंग चैम्पियनशिप 3 मई (रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। एसोसिएशन अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर वर्ग (बालक-बालिका) में होगी। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर के चयन ट्रायल के रूप में भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिला संघों से समय पर प्रविष्टियां भेजने और खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.