रुद्रपुर, जुलाई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर को 122.38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी हल्द्वानी में स्मैक बेचने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर रात नगर निगम के पास ट्रैफिक पुलिस लाइन पार्किंग के बाहर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रामपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक बाइक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने बाइक को भगा दिया, लेकिन बारिश के कारण गीली मिट्टी में बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पू...