रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग टोलियां बनाकर घरों से निकले और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। देर शाम तक शहर रंगों में सराबोर रहा। वहीं शहर के जनप्रतिनिधियों ने अपने आवासों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को विधायक शिव अरोरा के एलायंस कॉलोनी स्थित आवास के पास आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में होली के गीतों पर विधायक सहित सभी लोग झूमते नजर आए। इस मौके पर भाजपा नेता प्रीति ग्रोवर, हरीश जल्होत्रा, केके दास, तरुण दत्ता, राजकुमार चौधरी, मन...