रुद्रपुर, मार्च 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड स्थित एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंच दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। शनिवार दोपहर सीएफओ कार्यालय में फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर तत्काल दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फैक्ट्री के रिफाइनरी सिस्टम और अन्य मशीनों में आग लगी हुई थी। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कंपनी कर्मचारियों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। संयुक्त प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान चालक गिरीश बिष्ट, नरेश कुमार, फायरमैन प्रकाश पांडे, दीपक सिंह बिष्ट, नवल...