रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में सब्जी लेने गए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। रुद्रपुर निवासी डॉ. अग्निवेश पांडेय 10 अप्रैल की शाम अपने मित्र के साथ बाइक से ओमैक्स के पीछे स्थित रेलवे लाइन के पार सब्जी लेने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को लॉक कर खड़ा किया था। करीब आठ बजे जब वह वापस लौटे, तो बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...