रुद्रपुर में शुरू होगा स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान
रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर मंडल में विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर स्थापना अभियान शुरू किया जाएगा। यह कार्य केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित समय-सीमा और भारतीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। नोडल इंजीनियर व इंचार्ज स्मार्ट मीटरिंग, विद्युत परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि संचार नेटवर्क वाले क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं के परिसरों में चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। फेज-1 के तहत 25 मई से खेड़ा, 28 मई को पहाड़गंज, 30 मई को भूत बंगला, 3 जून को सेठिया मेन मार्केट और 5 जून को प्रीत विहार में कार्य शुरू होगा। वहीं फेज-2 में 8 जून से रम्पुरा, 11 जून को आवास विकास, 15 जून को ट्रांजिट कैंप, 18 जून को जय नगर और 22 जून को छत्तरपुर गांव में स्मार्ट मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.