रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सोमवार रात ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने घर की छत से कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडेय ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.50 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि एक युवक छत से गिर गया है। परिजन उसे टेम्पो से जिला अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। मृतक के बड़े भाई दीपक निवासी ट्रांजिट कैंप ने बताया कि उनका 25 वर्षीय छोटा भाई अनिल पुत्र प्रेमचंद्र निवासी ग्राम काफिल किरोल, नैनीताल मानसिक रूप से बीमार था। उसने घर की पहली मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे एसआई प्रकाश चंद्र ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट...