रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, भदईपुरा स्थित शांति कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र दीवान राम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह मूल रूप से नैनीताल जनपद के अक्सोड़ा, पदमपुरी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो संतोष को पंखे के सहारे फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। लोगों की मदद से उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई धीरज टम्टा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.