रुद्रपुर में फंदे से लटका मिला फैक्ट्री कर्मी का शव
रुद्रपुर, अगस्त 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शांति विहार कॉलोनी में रविवार देर रात एक फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मूल रूप से रानीखेत निवासी 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह राणा पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ शांति विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करते थे। सोमवार देर रात परिजनों ने भगवत सिंह को कमरे में फंदे से लटका देखा। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अखिलेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.