रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दौरान नॉनवेज बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ प्रतिष्ठानों में मांसाहारी भोजन परोसा जा रहा था। इस पर नगर निगम की टीम ने छापेमारी कर दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की और 5-5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। गुरुवार को मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान मेट्रोपोलिस मॉल स्थित केएफसी और बर्गर किंग में नॉनवेज सामग्री पाए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों का चालान किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई। नगर निगम ने 19 से 27 मार्च तक शहर में कच्चे और पके मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश मीट की दुकानों के साथ-साथ उन सभी रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर भी लागू...