रुद्रपुर, जनवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में इन दिनों चोरों ने दहशत फैला रखी है। बीते चार दिनों में चोरों ने शहर के पांच बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए हैं। ताजा मामला रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार के घर का है, जहां चोरों ने बंद मकान को खंगालते हुए लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। नैना कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार सत्यपाल अरोड़ा ने बताया कि वह 9 जनवरी को घर में ताला लगाकर देहरादून गए थे, जबकि उनकी पत्नी बिजनौर गई हुई थीं। सोमवार सुबह जब वह पत्नी के साथ घर लौटे तो गेट का ताला लटका मिला। अंदर कमरे खुले हुए थे और अलमारी, डबल बेड सहित सामान बिखरा पड़ा था। चोर 6 तोला सोने के जेवर और करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। इससे पहले ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो घरों और एक जनसेवा केंद्र में चोरी की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.